नई दिल्ली
बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले के बाद इस्कॉन बांग्लादेश का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। ट्विटर के इस कदम पर इस्कॉन ने नाराजगी जाहिर की है। अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इस्कॉन ने कहा है कि हिंसा में हमारे भक्त मारे गए और अब ट्विटर ने हमारी आवाज को दबाने की कोशिश हो रही है।
इस्कॉन के प्रवक्ता राधा रमन दास ने ट्वीट करके कहा, ‘ट्विटर इस बारे में स्पष्ट करना होगा कि उसने @IskconBDH और @unitycouncilBD ट्विटर हैंडल को क्यों सस्पेंड किया है। क्या यह बांग्लादेश सरकार की ओर से ट्विटर पर दबाव का नतीजा है? आपातकाल जैसी स्थिति में हिंदुओं की आवाज क्यों दबाई जा रही है।’