Saturday, July 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

थाने में धरने पर बैठने वालीं विधायक को 90 फीसदी लोगों ने गलत बताया

जयपुर

कांग्रेस विधायक मीना कंवर के रिश्तेदार को छुड़ाने जोधपुर के रातानाड़ा थाने में धरने पर बैठने के मामले में विवाद गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर बीजेपी को कांग्रेस सरकार पर हमले का मौका मिल गया है। जनता की राय भी विधायक के खिलाफ आई है। भास्कर पोल में 90 फीसदी लोगों ने विधायक के रुख को गलत बताया है। केवल 10 फीसदी लोगों ने पुलिस को गलत बताया है।

भास्कर पोल में 55 फीसदी लोगों ने राय दी कि विधायक के रिश्तेदार कानून नहीं तोड़ सकते, पुलिस सही है। 35 फीसदी लोगों ने इसे पुलिस कार्रवाई में दखल बताते हुए ​राय दी कि विधायक को थाने नहीं जाना चाहिए था। 5 फीसदी लोगों की राय थी कि पुलिस ने विधायक से सही बर्ताव नहीं किया। 5 फीसदी लोगों की राय थी कि पुलिस पूरी तरह निरंकुश हो गई है। पोल में केवल 10 फीसदी लोग ही विधायक को सही बताकर पुलिस को गलत ठहरा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *