Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हाईकोर्ट का आदेश:इन्वेस्को के मामले में जी एंटरटेनमेंट को बुलानी ही होगी EGM

मुंबई

आखिरकार जी एंटरटेनमेंट को एक्स्ट्रा जनरल मीटिंग (EGM) बुलाना ही होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को जी एंटरटेनमेंट को आदेश दिया कि वह EGM बुलाए। साथ ही वह EGM की तारीख शुक्रवार तक बताए।

जी एंटरटेनमेंट को EGM बुलानी ही होगी

हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब जी एंटरटेनमेंट को EGM बुलानी ही होगी। यह EGM इन्वेस्को की अपील पर बुलाई जाएगी। जी की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि शुक्रवार सुबह तक EGM की तारीख बता दी जाएगी। कोर्ट ने कहा कि EGM में रिटायर जज चेयरमैन होंगे। बता दें कि इन्वेस्को की करीबन 18% हिस्सेदारी जी एंटरटेनमेंट में है। उसने जी एंटरटेनमेंट में कॉर्पोरेट गवर्नेंस सहित अन्य मुद्दे उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *