Wednesday, September 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गिप्पी ग्रेवाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, फिर मिली जमानत, जानें पूरा मामला

कोरोना के कहर के चलते सरकार द्वारा कई दिशा निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका सभी देशवासियों को सख्ती से पालन करना है। हालांकि इस बीच पंजाबी सिंगर व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को नियमों की अनदेखी भारी पड़ गई और पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उन्हें बाद में जमानत भी मिल गई।

क्या है पूरा मामला
दरअसल पूरा मामला बीते दिन शनिवार (01 मई 2021) का है। जब पंजाब के पटियाला स्थित एक गांव में गिप्पी ग्रेवाल शूट करते नजर आए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक बानूर गांव में गिप्पी ग्रेवाल शूटिंग कर रहे थे। वहीं बताया जा रहा था कि उनके साथ शूट में करीब 100 लोग मौजूद थे। ऐसे में लॉकडाउन के उल्लंघन के चलते गिप्पी ग्रेवाल और कुछ क्रू मेंबर्स को गिरफ्तार कर लिया गया। 

आईपीसी की धारा 188 के तहत दर्ज हुआ मामला
बता दें कि गिप्पी ग्रेवाल और कुछ क्रू मेंबर्स के खिलाफ बानूर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा), महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि बाद में चालान काटकर गिप्पी ग्रेवाल को पुलिस ने जमानत पर छोड़ दिया था।

जिम्मी शेरगिल ने भी किया था नियमों का उल्लंघन
बता दें कि हाल ही में जिम्मी शेरगिल को भी लुधियाना में कोविड 19 से जुड़े नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया था। जिम्मी पर आरोप लगे थे कि लॉकडाउन के दौरान वो लुधियाना के एक स्कूल में वेब सीरीज का शूट कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग नाइट कर्फ्यू शुरू होने के भी करीब दो घंटे बाद तक जारी रही। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और एक्शन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *