Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM बोले- कोरोना से लड़ाई में देश की ताकत पर सवाल उठाए गए, 100 करोड़ वैक्सीन डोज इसका जवाब

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को संबोधित किया। कोरोना काल के 19 महीने में ये उनका 10वां संबोधन था। दिवाली से पहले दिए 20 मिनट के संबोधन में मोदी का ज्यादातर फोकस कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ डोज पूरे होने और महामारी से निपटने के तरीकों पर रहा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने एक संदेश भी दिया कि महामारी के वक्त जो सवाल उठे थे, देश ने उनके जवाब दे दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने अर्थव्यवस्था, किसानों और त्योहारों का भी जिक्र किया, तो मास्क को लेकर नया मंत्र भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *