Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मुंबई में 60 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग:बचने के लिए एक व्यक्ति 10 मिनट तक ग्रिल से लटका रहा

मुंबई

साउथ मुंबई के करी रोड इलाके में शुक्रवार को एक 60 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक व्यक्ति आग से बचने के लिए 19वें फ्लोर की ग्रिल से 10 मिनट तक लटका रहा। इसी दौरान उसका हाथ छूट गया और नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई। वह इमारत का सिक्योरिटी इंचार्ज था।

फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट के मुताबिक करी रोड इलाके की अविघ्ना पार्क बिल्डिंग में आग सुबह 11 बजकर 51 मिनट पर लगी। सबसे पहले आग 19वें फ्लोर पर लगी। कुछ ही देर में यह 17वें और 20वें फ्लोर तक फैल गई। तकरीबन ढाई घंटे बाद आग पर काबू पा लिया गया और एक घंटे तक कूलिंग चली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *