जयपुर
प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी का विपक्षी खेमा एक बार फिर हमला करने की योजना बना रहा है। हमले का हथियार दलितों के मुद्दों को बनाया है। दलित नेताओं और कुछ विधायकों ने मिलकर सीधे राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में दलितों को लेकर सरकार के दावों और हकीकत का ब्यौरा देते हुए सरकार और मुखिया की शिकायत की गई है।
राहुल गांधी से चार दलित विधायकों और नेताओं ने मिलने का समय भी मांगा है। चिट्ठी से शिकायतों में कोई कमी रह गई हो तो मिलकर उसे पूरा किया जाए, इसके पीछे यह रणनीति है। चिट्ठी में एक भी दलित कैबिनेट मंत्री नहीं होने, सफाई कर्मचारी आयोग का गठन नहीं होने का जिक्र है। एससी आयोग नहीं बनने सहित शिकायतों का एक लंबा ब्यौरा है। नाराज खेमे की चिट्ठी के हथियार की मारक क्षमता का असर आने वाले दिनों में दिख सकता है।