Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अक्टूबर के 21 दिन में उत्तराखंड में 546%, दिल्ली में 339%, बिहार में 234%, हरियाणा में 139% और राजस्थान में 108% ज्यादा बारिश

नई दिल्ली

मानसून खत्म होने के बाद भी देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। इसके चलते अक्टूबर के 21 दिनों में 19 राज्यों में सामान्य से बहुत ज्यादा बारिश हुई है। उत्तराखंड में 546% ज्यादा, दिल्ली में 339%, बिहार में 234% और उत्तर प्रदेश में 193% ज्यादा बारिश दर्ज हो चुकी है। उत्तराखंड में अक्टूबर की 21 तारीख तक आमतौर पर 31 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 202 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

इतना ही नहीं, दक्षिण-पश्चिमी मानसून के पूरे देश से विदा होने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर रहती है। लेकिन, अब इसके 23 अक्टूबर को अंतिम रूप से विदा होने के आसार हैं। इस बार मानसून सामान्य तारीख 17 सितंबर की तुलना में 6 अक्टूबर से विदा होना शुरू हुआ। फिर राजस्थान से शुरू होकर 12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के कुछेक हिस्सों तक पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *