Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM बोले- विकास का नया मॉडल है गोवा, नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा राज्य

पणजी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गोवा के स्वयंपूर्ण मित्रों के साथ बातचीत की। इस दौरान मोदी ने कहा कि जब सरकार का साथ और जनता का परिश्रम मिलता है तो कैसे परिवर्तन आता है, कैसे आत्मविश्वास आता है, ये हम सभी ने स्वयंपूर्ण गोवा के लाभार्थियों से चर्चा के दौरान अनुभव किया।

कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद रहे। PM मोदी ने कहा कि मेरे मित्र स्वर्गीय मनोहर पर्रिकर जी ने गोवा को तेज विकास के जिस विश्वास के साथ आगे बढ़ाया, उसको सीएम प्रमोद की टीम पूरी ईमानदारी से नई बुलंदियां दे रही है। आज गोवा नए आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक गोवा में राजनीतिक स्वार्थ और राजनीतिक अस्थिरता ने राज्य को हानि पहुंचाई। बीते कुछ वर्षों में इस अस्थिरता को गोवा की समझदार जनता ने स्थिरता में बदला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *