नई दिल्ली/श्रीनगर
गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर में स्थित राजभवन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। 5 अगस्त 2019 को आर्टिकल 370 रद्द होने के 25 महीने बाद यह शाह की पहली जम्मू-कश्मीर यात्रा है। श्रीनगर एयरपोर्ट पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गृहमंत्री का स्वागत किया। शाह यहां से सीधे जम्मू-कश्मीर CID के शहीद इंस्पेक्टर परवेज अहमद डार के घर पहुंचे। उन्होंने परवेज को श्रद्धांजलि दी और उनके घरवालों से मुलाकात की।
NDTV के मुताबिक शाह ने बैठक में कश्मीर में बढ़ते आतंकवाद और कट्टरता पर सुरक्षा एजेंसियों से जवाब मांगा। उन्होंने घाटी में लंबे तक चलने वाली मुठभेड़ पर भी सफाई मांगी। बैठक में घाटी में लगातार हो रही आम नागरिकों की हत्या और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ में बढ़ोतरी पर भी चर्चा हुई।