नई दिल्ली
पैंडोरा पेपर्स के रिकॉर्ड की जांच में रेमंड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम हरि सिंघानिया का नाम सामने आया है। सिंघानिया ने 2008 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (BVI) में दो कंपनियों का अधिग्रहण किया था। एक कंपनी में सिंघानिया कंपनी के बेनिफिशियल ओनर है और दूसरे में शेयरहोल्डर।