मॉनसून सीजन में मूसलाधार बारिश होने से कुछ राज्यों में भले ही कुदरत का कहर बरपा हो, लेकिन इससे खरीफ सीजन में फसल की उपज बढ़ सकती है और महंगाई में कमी आ सकती है। यह बात इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च इंड-रा ने अपनी हालिया रिपोर्ट में कही है। रेटिंग कंपनी ने कहा है कि बाजार में खरीफ फसल की आवक महंगाई को निचले लेवल पर बनाए रखेगी।