बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का घर ‘मन्नत’ किसी जन्नत से कम नहीं है, जिसकी कीमत तकरीबन 350 करोड़ रुपए है। शाहरुख खान का यह लग्जरी बंग्ला मुबंई के बांद्रा के बैंडस्टैंड पर स्थित है, मुंबई की ट्रिप करने वाले लोग इसे देखने के लिए बेताब रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां लिविंग रूम, लाइब्रेरी, बेडरूम, प्ले एरिया, प्राइवेट बार, स्विमिंग पूल, प्राइवेट थिएटर जैसी कई लग्जरी सुविधाएं हैं। इसी ‘मन्नत’ में जन्मे और पले-बढ़े आर्यन क्रूज रेव पार्टी के चलते आज जेल में बंद हैं। सूत्रों के मुताबिक, आर्यन जेल के अंदर रोते रहते हैं और खाना-पीना, वॉशरूम तक न जाने की कोशिश करते हैं।