दुबई
आईसीसी टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच को शुरू होने में कुछ घंटे बाकी हैं। दोनों देशों के बीच होने वाले इस महामुकाबले का इंतजार दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को है। क्योंकि यह एकमात्र ऐसा मैच है जो फाइनल से ज्यादा ध्यान आकर्षित करता है। बीते कुछ वर्षों में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज का आयोजन नहीं हो सका है। आंकड़ों की बात करें को दोनों टीमें बीते पांच सालों में एक दूसरे के खिलाफ केवल छह बार खली हैं। जिसमें भारत ने पांच और पाकिस्तान ने एक मुकाबला जीता। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले को लेकर टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने बयान दिया है।