नई दिल्ली
पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और उनके ट्वीट अक्सर क्रिकेट फैंस के बीच वायरल होते रहते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भी जाफर ने कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने इस मैच से पहले अपनी पसंदीदा भारतीय टीम भी बताई है, लेकिन किसी भी खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने खिलाड़ियों का नाम या उनकी फोटो लगाने की बजाय उनकी आईपीएल टीम का लोगो लगाया है। हालांकि उनका ट्वीट देखकर आसानी से यह पता लगाया जा सकता है कि जाफर किन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल करना चाहते हैं। इसके अलावा भी जाफर ने कई मजेदार ट्वीट किए हैं और उनके ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।