Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अमिताभ बच्चन ने खास अंदाज में जया बच्चन को दी करवा चौथ की बधाई

पूरे देश में धूम धाम से करवा चौथ का त्यौहार मनाया जा रहा है। आज के दिन सुहानिग महिलाएं अपनी पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं वहीं कुंवारी लड़कियां अच्छा पति पाने की कामना से ये व्रत करती हैं। मनोरंजन जगत में भी इस व्रत की खूब धूम देखने को मिलती है। आज बहुत ही अभिनेत्रियों ने अपने पति के लिए व्रत रखा है। इस खास मौके पर सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी पत्नी जया के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा किया है।

बिग बी ने यूं दी करवा चौथ की बधाई

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और हर छोटे बड़े त्यौहार की अपने फैंस और चाहने वालों को बधाई देते हैं।  करवा चौथ के मौके पर भी बिग बी ने अपनी और जया बच्चन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की और उन्हें करवा चौथ की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *