Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आज छठे दिन भी बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में डीजल 96 के पार

नई दिल्ली

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपये व डीजल की कीमत 104.38 रुपये प्रति लीटर है।

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज छठे दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। आज डीजल के दाम 34 से 38 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं। कई राज्यों में इसके दाम 100 रुपये से ऊपर पहुंच चुके हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं। 

दिल्ली में पेट्रोल का दाम 107.59 रुपये जबकि डीजल का दाम 96.32 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 113.46 रुपये व डीजल की कीमत 104.38 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 108.11 रुपये जबकि डीजल का दाम 99.43 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 104.52 रुपये लीटर है तो डीजल 100.59 रुपये लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *