श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ रोड पर टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित डॉ. एस. एस. टांटिया एमसीएच एंड रिसर्च सेंटर (जन सेवा हॉस्पिटल) राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रीयल डवलपमेंट एंड इनवेशटमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (रीको) के कार्मिकों के उपचार के लिए भी अधिकृत हो गया है। हॉस्पिटल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बलजीत सिंह कुलडिय़ा ने बताया कि रीको ने इस आशय का एक कार्यालय आदेश गत दिनों जारी किया है। जन सेवा हॉस्पिटल में सरकारी कार्मिकों के उपचार की राजस्थान गवर्नमेंट हैल्थ स्कीम (आरजीएचएस) पहले से जारी है। ईएसआईसी अंशधारक भी इसमें लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आयुष्मान भारत महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी सरकारी योजनाओं के अलावा प्रमुख बीमा कम्पनियों के बीमा प्रकरणों के लिए भी जन सेवा हॉस्पिटल अधिकृत है। अत्याधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं तथा सुपर स्पेशलिस्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता वाले इस हॉस्पिटल से बड़ी संख्या में पात्र लोग लाभ उठा रहे हैं। डेंगू के मरीजों के लिए रक्त, प्लेटलेट्स की सुविधा हॉस्पिटल के खुद के ब्लड सेंटर में उपलब्ध होने के कारण डेंगू रोगी और परिजन भी बहुत सुविधा से सफल उपचार प्राप्त कर रहे हैं।