दुबई
टी-20 विश्व कप में भारत को अब सुपर-12 राउंड के अपने अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड का सामना करना है। हालांकि, भारत के लिए यह मैच आसान नहीं रहने वाला है। इसकी सबसे बड़ी वजह न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का खराब रिकॉर्ड है। 2003 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत सकी है।
दोनों के बीच पांच मुकाबले हुए हैं और इसमें से चार में कीवी टीम ने भारत को शिकस्त दी है। एक मैच बेनतीजा रहा है। यह बेनतीजा वाला मैच 2019 वनडे विश्व कप में ग्रुप स्टेज के दौरान हुआ। यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आ चुकी हैं और दोनों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।