शिल्पा शेट्टी कभी पति राज कुंद्रा तो कभी अपने बालों को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक बार फिर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो को उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों रिएक्शन, कमेंट और लाइक्स मिल चुके हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा सीधे खेतों से सब्जियां खाते हुए दिखाई दे रही हैं। उनके इस वीडियो को करीब दो लाख लोग लाइक कर चुके हैं। अपने इस वीडियो के साथ शिल्पा ने एक कैप्शन भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘सीधे खेत से…खाना कोई नुकसान नहीं करता! जीवन को सरल और सौम्य रखें’। लोग शिल्पा के इस वीडियो पर जबरदस्त रेस्पॉन्स दे रहे हैं।