Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर आर्यन को मिली बेल

ड्रग्स केस में गिरफ्तारी होने के बाद अब आर्यन खान की रिहाई का सिलसिला शुरू हो गया है। आर्यन खान का पांच पेज का बेल ऑर्डर जारी हो गया है। आर्यन खान को एक लाख के मुचलके पर जमानत दी गई है। अगर शाम से पहले सारी कागजी प्रक्रिया हो जाती है, तो आर्यन खान आज ही आर्थर रोड जेल से रिहा होकर अपने घर ‘मन्नत’ लौट जाएंगे।

आर्यन खान को अदालत ने कई शर्तों के साथ जमानत दी है जो इस प्रकार हैं…
आर्यन अदालत की इजाजत के बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं।

शाहरुख खान के बेटे को NDPS कोर्ट में अपना पासपोर्ट जमा करना होगा।

हर शुक्रवार को 11 बजे से 2 बजे तक आर्यन को एनसीबी दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी।

मामले की जांच अभी चल रही है इसलिए वह केस से जुड़े गवाहों से कोई बात नहीं कर सकते। वह गवाहों को या जांच को प्रभावित नहीं करेंगे।

इतना ही नहीं केस के सह-आरोपियों से भी आर्यन को मिलने या बात करने की मनाही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *