Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दूसरा मैच जीता

दुबई

टी-20 वर्ल्डकप 2021 के 22वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को आसानी से सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 154 रन बनाए और यह लक्ष्य हासिल करने में ऑस्ट्रेलिया को कोई दिक्कत नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 65 रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। कप्तान एरॉन फिंच ने भी 37 रनों की पारी खेली। दुबई की पिच पर श्रीलंकाई गेंदबाज बेअसर साबित हुए और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया। वॉर्नर और फिंच ने पहले विकेट के लिए महज 6.5 ओवर में 70 रन जोड़े। इसी साझेदारी ने श्रीलंका के हौसले पस्त कर दिए थे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरु कुमार सबसे महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने तीन ओवरों में 48 रन लुटाए। वहीं वनिंदू हसरंगा ने अच्छी गेंदबाजी की और 22 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

इस मैच में श्रीलंका के गेंदबाज भले ही संघर्ष करते नजर आए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। खासतौर पर लेग स्पिनर एडम जंपा ने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन देकर दो विकेट लिए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। मिचेल स्टार्क ने भी 27 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *