श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोटरी क्लब श्रीगंगानगर रजवाड़ा द्वारा 5 जी सहारनावाली में नि:शुल्क नेत्र रोग जांच शिविर लगाया। इसका उद्घाटन सरपंच पति बलराज सिंह ने किया। शिविर में 192 लोगों की नेत्र जांच कर जरूरतमंद लोगों को दवा वितरित की गई । क्लब अध्यक्ष डॉ. दर्शन आहूजा ने बताया कि शिविर में जांच के बाद तकरीबन 40 रोगियों को आॅपरेशन की सलाह दी है।