Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिवाली पर करीब नौ लाख दीपों से रोशन होगी रामनगरी

अयोध्या

दिव्य-दीपोत्सव 2021 में इस बार 7.50 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अवध विश्वविद्यालय ने कमर कस ली है। इस काम में 12 हजार स्वयंसेवक लगाए जाएंगे। राम की पैड़ी के 32 घाटों पर 8,91,650 दीप जलाने की कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। प्रत्येक घाट पर दीपों की संख्या का निर्धारण कर लिया गया है। इस समय विश्वविद्यालय के वॉलंटियर्स दीप जलाने के लिए घाटों पर मार्किंग करने में जुटे हैं।

भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाए जाने वाले दीपोत्सव को 2017 में योगी सरकार ने भव्यता देनी शुरू की है। दिवाली से एक दिन पूर्व छोटी दिवाली दीपोत्सव का आयोजन शुरू किया। तब से हर वर्ष यह उत्सव नए-नए आयामों में भव्यता को स्पर्श करता रहा है। दीप जलाने के विश्व रिकॉर्ड भी बनते रहे हैं।

इस बार दीपोत्सव में अयोध्या अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है। 7.50 लाख दीप जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए राम की पैड़ी के 32 घाटों का चयन हुआ है। हर घाट पर स्वयंसेवकों व दीपों की संख्या का निर्धारण कर दिया गया है। कुल 32 घाटों पर लगभग नौ लाख (8,91,650) दीप जलाए जाने की तैयारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *