Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोवर्धन पूजा के दिन महिलाएं इस अंदाज में कैरी करें साड़ी

नई दिल्ली

इस साल दिवाली 4 नवंबर को है। उसके अगले दिन गोवर्धन पूजा है। दिवाली को लेकर देश भर में लोग उत्साहित होते हैं। इसकी एक वजह होती है कि ये त्यौहार पांच दिन का होता है। जिसमें हर दिन चहल पहल रहती है। लड़कियां इन पांच दिनों में सज संवर कर त्योहार मनाती हैं। त्योहार में पारंपरिक लुक अधिक उपयुक्त और आकर्षक लगता है। ऐसे में दिवाली के मौके पर साड़ी जरूर पहनें। गोवर्धन पूजा के दिन सुहागिन महिलाएं श्रृंगार करके पूजा-पाठ करती हैं। ऐसे में साड़ी लुक अच्छा लगेगा। इस मौके पर आग आप साड़ी में अधिक स्टाइलिश, स्लिम और लंबी दिखना चाहती हैं तो कुछ आसान से टिप्स को अपनाकर अपने लुक को प्रभावशाली बना सकती हैं। साड़ी में भी अब एक्सपेरिमेंट होने लगे हैं। साड़ी की ड्रैपिंग से लेकर डिजाइन और स्टाइल तक में आप एक्पेरिमेंट कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *