नई दिल्ली
आईओए में चुनाव से पहले घमासान चरम पर है। अध्यक्ष बत्रा ने 19 दिसंबर को बंगलूरू में आईओए चुनाव प्रस्तावित किया है। इसके बाद महासचिव ने कार्यकारिणी की बैठक बुला ली है।
अध्यक्ष नरेंदर बत्रा ने भारतीय ओलंपिक संघ का चुनाव 19 दिसंबर को बंगलूरू में प्रस्तावित कर दिया है। इसके साथ आईओए में चुनाव से पहले घमासान अपने चरम पर पहुंच गया है। बत्रा ने प्रस्तावित चुनाव की तिथि और चुनाव आयोग पर मुहर लगाने के लिए कार्यकारिणी सदस्यों को सात दिनों के अंदर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। वहीं महासचिव राजीव मेहता ने भी एक नवंबर को बैठक बुला ली है।