नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप में रविवार को अपना दूसरा मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी। सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए टीम इंडिया को इस मुकाबले में हर हाल में जीत दर्ज करना जरूरी है।
टी-20 विश्व कप में पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें न्यूजीलैंड के विरुद्ध होने वाले मुकाबले पर हैं। दोनों टीमों के बीच 31 अक्तूबर को यह मैच दुबई में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप में मिली सभी हार का बदला चुकाना चाहेगी। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उधर, कई भारतीय क्रिकेटर टीम इंडिया को बाउंस बैक हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर सोपोर्ट कर रहे हैं। जिनमें चेतेश्वर पुजारा समेत कई क्रिकेटर शामिल हैं।