Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रविवार को होगा पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार, एक्टर के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े बालाकृष्ण और जूनियर एनटीआर

कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने के कारण शुक्रवार 29 अक्तूबर को निधन हो गया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची हैं। स्टेडियम की इस भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस भी तैनात है। भीड़ को देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि अपने चहेते सितारे को विदा करते हुए लोगों के दिल पर क्या बीत रही है। 

फैंस की बढ़ती भीड़ को देखने हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज शाम (शनिवार को) अंतिम संस्कार करना उचित नहीं होगा। उन्होंने प्रशंसकों को यह भी दिलासा दिया कि उनके पास पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए आज का पूरा दिन है। दरअसल कांतीरवा स्टेडियम के बाहर इस वक्त हजारों लाखों फैंस की भीड़ है. सभी अपने पसंदीदा एक्टर के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, इसलिए मुख्यमंत्री को यह फैसला लेना पड़ा।

अपने चहेते स्टार को अंतिम विदाई देने बालाकृष्ण, जूनियर एनटीआर भी पहुंचे। इस दौरान दोनों पुनीत के पार्थिव शरीर को देख रो पड़े। कांतीरवा स्टेडियम में इस वक्त हजारों की संख्या में भीड़ जमा हुई है। सभी अपने चहेते स्टार की आखिरी झलक के लिए बेताब हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *