Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सनकी किलर का कबूलनामा- अल्लाह ने उनको मेरे द्वारा जन्नत बुलाया; अगली बारी भाभी की थी

सवाई माधोपुर

खंडार थाना क्षेत्र की बहरावण्डा खुर्द चौकी इलाके में पिता की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बेटे से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है। हत्यारे कुतुबुद्दीन ने अपने पिता की हत्या करने से पहले अपनी मां की भी हत्या की थी। मां-बाप दोनों की हत्या सिर में लाठी से वार कर की गई थी। रमजान माह में मां की हत्या करने के कारण परिजनों ने मामला दबा लिया और शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। मां-बाप की हत्या करने के बाद उसकी प्लानिंग भाभी की हत्या की भी थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी भगवान लाल ने बताया कि छाण गांव में रहने वाले इब्राहिम खान (68) की हत्या के मामले में उसके बेटे कुतुबद्दीन (40) को शुक्रवार शाम गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में सामने आया है कि कुतुबुद्दीन अपने पिता इब्राहिम की हत्या के बारे में बोला था कि उसने अपने पिता को जन्नत पहुंचाया है। वो यहां पर दुखी थे। अल्लाह ने उनको मेरे द्वारा जन्नत बुलवाया है। साथ ही इस बात का खुलासा भी किया कि पिता को जन्नत पहुंचाने से पहले अपनी मां हमीदन बानो (65) को भी जन्नत पहुंचा चुका है। रमजान माह (अप्रैल) में उसने अपनी मां के सिर पर लाठी से वार कर हत्या कर दी थी। परिजनों ने मामले को दबाया और मां के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *