Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शहनाज गिल के ‘तू यहीं है’ गाना रिलीज करने के बाद भड़के सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस, बोले- उसका नाम इस्तेमाल करना बंद करो

सिद्धार्थ शुक्ला की लेडी लव शहनाज गिल ने हाल ही में अपना गाना तू यहीं है रिलीज किया है। इस गाने में शहनाज, सिद्धार्थ के साथ बिताए हुए कुछ खास पल याद करती नजर आ रही हैं। उन्हीं ने इस गाने को आवाज भी दी है। गाना सामने आने के बाद जहां एक तरफ सिडनाज के फैंस इमोशनल हो गए हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे पब्लिसिटी स्टंंट बताते हुए शहनाज पर सिद्धार्थ का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।

शहनाज का गाना रिलीज होने के बाद शनिवार को ट्विटर पर #StopUsinghSidhrthShukla ट्रेंड कर रहा है। कई लोग शहनाज और अन्य सितारों पर एक्टर के नाम का इस्तेमाल पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।

एक यूजर ने इस हैशटैग के साथ लिखा, ‘यहां हम अब तक सिद्धार्थ की मौत का शोक मना रहे हैं और कुछ लोग जो उनके करीबी होने का दावा करते हैं वो ट्रिब्यूट के नाम पर इमोशंस बेच रहे हैं। हमसे किसी की मौत पर रील्स बनाने को कहा जा रहा है, लाइक्स और व्यूज काउंट किए जा रहे हैं। ये और कितना नीचे गिरेंगे। सिद्धार्थ का नाम इस्तेमाल करना बंद करो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *