नई दिल्ली
भाई दूज में यदि बहन भाई के लिए या भाई बहन के लिए कोई गैजेट गिफ्ट खरीदना चाहते हैं तो ये समय बहुत सही रहेगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अभी ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर दिवाली कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर्स जारी हैं। साथ ही गिफ्ट के लिए कोई प्रोडक्ट अभी ऑर्डर करते हैं तो वह समय पर डिलीवर भी हो जाएगा। हो सकता है कि ये डील दिवाली के बाद बंद हो जाएं। ऐसे में आज हम 10 ऐसे ही गैजेट गिफ्ट आइडिया लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप भाई दूज को और ज्यादा यादगार बना पाएंगे।