Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अब REET टॉपर:सुरभि को लेवल-2 में मिला पहला स्थान

नागौर

REET 2021 परीक्षा का रिजल्ट घोषित हो गया है। बीकानेर की सुरभि पारीक ने लेवल-2 परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने 146 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। दैनिक भास्कर डिजिटल ने जब परिणाम की जानकारी सुरभि को दी तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। सुरभि ने बताया कि उन्हें तो पता ही नहीं है कि रिजल्ट जारी हो गया है? सुरभि ने कहा कि जल्दी सही-सही बताओ नहीं तो हार्ट अटैक आ जाएगा। जब रोल नंबर से उसे कन्फर्म हुआ तो बोली मजा आ गया।

दैनिक भास्कर से बातचीत में सुरभि ने बताया कि उन्होंने REET-2021 एग्जाम के लिए कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोचिंग में भी एडमिशन लिए थे, लेकिन थोड़े दिनों बाद ही अहसास हुआ कि कोचिंग नोट्स के बजाय अगर वो बुक्स पर ध्यान दें और पुराने एग्जाम के पेपर्स से तैयारी करें तो कुछ बेहतर पढ़ाई हो सकती है। इसके बाद उन्होंने यही किया और नतीजे में अब उन्होंने राजस्थान टॉप किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *