बॉलीवुड एक्टर महेश मांजरेकर ने एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुल कर बात की और कहा कि उन्हें लगता है कि सलमान ‘अकेले’ हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सलमान कई चाहने वालों से घिरे हुए हैं, लेकिन उनके पास कोई स्पेशल व्यक्ति नहीं है जिसके पास वो वापस जा सकें। उन्होंने यह भी कहा कि वो सलमान से हमेशा कहते हैं कि वो शादी नहीं करते हैं इससे उन्हें दिक्कत है।