तेलंगाना में करीमनगर जिले की हुजूराबाद विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक हुई गिनती के मुताबिक, BJP बढ़त बनाए हुए है। राज्य में एक ही सीट पर उपचुनाव हुआ था। यहां 86.64% वोटिंग हुई थी और कुल 2,05,236 वोट पड़े थे। वोटों की गिनती के 14 टेबल लगाए गए हैं। कुल 22 राउंड में वोटों की गिनती होगी। हर राउंड में करीब आधा घंटा लगेगा।
हुजूराबाद से कुल 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। हालांकि, मुख्य मुकाबला TRS के श्रीनिवास यादव और BJP के ई. राजेंद्र के बीच है। ताजा रुझानों के मुताबिक ई. राजेंद्र 5000 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। ई.राजेंद्र तेलंगाना में 2014 से 2018 तक वित्त मंत्री और 2019 से 2021 तक स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। वे TRS से चार बार MLA रहे हैं और कमलापुर और हुजूराबाद निर्वाचन क्षेत्रों के प्रतिनिधि रह चुके हैं।