Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

प्रतिभा सिंह ने भाजपा कैंडिडेट को 8766 वोटों से हराया, महंगाई का मुद्दा ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह पर पड़ा भारी

कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट कांग्रेस ने जीत ली है। यहां पार्टी प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने भाजपा कैंडिडेट और कारगिल वॉर के हीरो रिटायर्ड ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 8766 वोटों से हराया। प्रतिभा सिंह को कुल 3 लाख 65 हजार 650 और ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह को 3 लाख 56 हजार 884 वोट मिले।

मंडी संसदीय सीट के वोटों की गिनती में प्रतिभा सिंह सुबह से ही आगे चल रही थीं और 9 बजे तक उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पर 3 हजार वोटों की बढ़त बना ली थी मगर 9.30 बजे भाजपा कैंडिडेट ब्रिगेडियर खुशहाल सिंह 4099 वोटों से आगे निकल गए। हालांकि वह अपनी लीड बरकरार नहीं रख सके तो आधे घंटे बाद ही फिर दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उसके बाद प्रतिभा सिंह लगातार आगे बनी रहीं।

हालांकि उनकी लीड कभी भी 10 हजार के आंकड़े तक नहीं पहुंची। मंडी संसदीय सीट पर दोपहर 1.26 बजे तक प्रतिभा सिंह भाजपा उम्मीदवार से 8672 वोटों से आगे चल रही थीं और उसके बाद उन्हें 8766 वोटों से विजयी घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *