नई दिल्ली
फेसबुक ने भले ही अपना नया नामकरण (मेटा) कर लिया हो, लेकिन उससे जुड़ी कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। कंपनी के दामन में पहले से ही फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ कंटेंट जैसे कई दाग लग चुके हैं। अब फेसबुक से जुड़ी एक नई रिसर्च आई है जिसमें कहा गया है कि कंपनी ने कोविड-19 महामारी और वैक्सीनेशन से जुड़ी कई फेक प्रोफाइल को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर प्रमोट किया। इसके चलते बीते साल इन प्रोफाइल के 370,000 फॉलोअर्स बन गए।
फेसबुक से जुड़ी इस रिसर्च को न्यूजगार्ड ने किया है। ये ऐसा ऑर्गनाइजेशन है जो इंटरनेट पर आने वाले फेक न्यूज, हेट स्पीच, भड़काऊ कंटेंट पर नजर रखता है। ये 20 अकाउंट, पेज और ग्रुप को ट्रैक कर रहा था।