Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इस फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने अमिताभ से करवाये थे 45 रिटेक

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन से एक फिल्म में परफेक्ट सीन के लिए डायरेक्टर ने 45 रिटेक लिये थे। इसके बाद करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यह सीन शूट हुआ था। जी हां, यह थी मशहूर फिल्म शराबी जो कि साल 1984 में रिलीज हुई थी और इसे डायरेक्ट किया था प्रकाश मेहरा ने। इस फिल्म के डायलॉग कादर खान ने लिखे थे और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था। इस फिल्म के संवाद इतने लोकप्रिय हुए थे कि दर्शकों की जुबान पर चढ़ आये थे। शराबी फिल्म का एक मशहूर डायलॉग है, ‘शराब की बोतल पर अगर मैं लेबल की तरह चिपक गया हूं…तो इस लेबल को चिपकाने वाले आप हैं…’ 

इस फिल्म से पहले अमिताभ बच्चन और प्रकाश मेहरा की जोड़ी ‘जंजीर’ में हिट हुई थी। इसके बाद दोनों ने इस फिल्म में फिर से साथ काम किया था। फिल्म में बिग बी एक अमीर बाप की औलाद की भूमिका निभा रहे थे। उनके पिता का किरदार प्राण ने निभाया था। बताया जाता है कि इस फिल्म के एक सीन को शूट करने में अमिताभ बच्चन को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस सीन के लिए उन्हें 45 बार रिटेक देना पड़ा था। 2 घंटे की मेहनत के बाद आखिर में यह सीन फाइनल हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *