सात नंवबर 1954 को जन्में कमल हासन ने मनोरंजन जगत में अपनी दमदार पहचान बनाई है। सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड फिल्मों में भी उनका बोलबाला रहा है। कमल एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ साथ निर्देशक, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर, प्लेबैक सिंगर भी हैं। साथ ही फिल्मों में नाम कमाने के बाद अब वह राजनेता भी बन चुके हैं।कमल ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1975 में ‘अपूर्वा रागांगल’ से उन्होंने डेब्यू किया था।