Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

उपचुनावों में जीत के बाद गहलोत को फ्री हैंड

जयपुर

वल्लभनगर और धरियावद सीटों पर हुए उपचुनाव और अलवर-धौलपुर पंचायतीराज चुनाव में कांग्रेस की जीत का असर अब पार्टी की अंदरुनी राजनीति पर भी पड़ेगा। हालांकि अब मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों का मामला थोड़ा और आगे खिसक सकता है।

उपचुनाव की जीत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीतिक रूप से मजबूती देने के साथ अब कुछ हद तक सुरक्षित भी कर दिया है। गहलोत को अब कांग्रेस हाईकमान से इन फैसलों के लिए काफी हद तक फ्री हैंड मिल सकता है।

सचिन पायलट कैंप की मांगों को अब जल्द पूरा करने पर संशय के हालात बन गए हैं। पायलट खेमा मंत्रिमंडल, राजनीतिक नियुक्तियों और संगठन में बराबर की हिस्सेदारी चाहता है। पायलट कैंप की मांगों को लेकर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में चर्चा हो चुकी है। फिलहाल राजनीतिक रूप से अशोक गहलोत मजबूत हुए हैं, इसलिए वे अपने खेमे के लिए ज्यादा पक्ष लेने के हालत में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *