Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पेट्रोल-डीजल पर सियासत:12 राज्यों और एक UT का पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाने से इनकार

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से टैक्स घटाने के बाद राज्यों से वैट में कटौती करने की अपील की थी, ताकि पेट्रोल-डीजल के दाम कुछ और नीचे आ सकें। इसके बाद भाजपा शासित 16 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेश (UT) ने वैट में कटौती की, तो वहीं कांग्रेस समेत विपक्ष की सरकार वाले कई राज्यों ने वैट घटाने से इनकार कर दिया है। वैट न घटाने वाले 12 राज्यों और एक UT ने इसके पीछे बजट खराब होने का हवाला दिया है।

सरकारी तेल कंपनियों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार शाम तक 13 राज्यों और एक UT ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में कोई बदलाव नहीं किया था। इनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, मेघालय, अंडमान-निकोबार और झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और राजस्थान शामिल थे। हालांकि, शुक्रवार रात को ओडिशा ने पेट्रोल-डीजल पर वैट 3 रुपये प्रति लीटर कम कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *