मुंबई
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने लंदन के स्टोक पार्क में 592 करोड़ रुपए की लागत से 300 एकड़ जमीन खरीदी है। इस रिजॉर्ट में 49 बेडरूम भी हैं। अंग्रेजी अखबार मिड-डे के मुताबिक, मुकेश अंबानी ने बर्किंघमशायर में स्टोक पार्क के पास मौजूद यह जमीन खरीदी है। शुक्रवार को यह खबर सामने आई कि अंबानी यहां रह भी सकते हैं, लेकिन देर शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसका खंडन कर दिया।