Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अन्नकूट महापर्व पर प्रसाद वितरित, लगाया भण्डारा

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अन्नकूट पर्व पर शुक्रवार को शहर में जगह-जगह समाजसेवी संस्थाओं ने अन्नकूट के भण्डारे लगाए। प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। जंक्शन की श्यामसिंह कॉलोनी स्थित श्री पीरखाना में भी अन्नकूट का भण्डारा लगाया गया। बाबा सुरेश कुमार जैन ने बताया कि पीरखाना में प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। समिति की ओर से हर साल यह पर्व मनाया जाता है और भण्डारा भी लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *