Friday, June 26निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मोर मुकुट धारी की वेशभूषा में बनाया अनूठा गोवर्धन पर्वत

श्रद्धालुओं ने परिक्रमा कर की सुख-समृद्धि की कामना
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
दीपावली के अगले दिन की जाने वाली गोवर्धन पूजा घर के आंगन में या फिर घर के आगे गोबर से आकृति आदि बनाकर की जाती है लेकिन जंक्शन की श्रीगोविंद धाम गोशाला में गोवर्धन पूजा हर वर्ष की तरह अनूठे तरीके से की गई। यहां बाकायदा गोवर्धन पर्वत बनाया गया। वह भी पूरा गोबर से निर्मित। यही नहीं मोर मुकुट धारी की शक्ल में तैयार किया गया यह गोवर्धन पर्वत शोभायमान लग रहा था। यह गोवर्धन पर्वत अपने आप में अनूठा रहा। श्रद्धालुओं ने केवल इनके दर्शन किए बल्कि इसकी पूजा और परिक्रमा भी जोर-शोर से की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *