Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वातावरण में छाई धूल की चादर

  • इस साल पटाखों को माना जा रहा है प्रदूषण की वजह, पिछले साल से कम है असर
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    दीपावली की आतिशबाजी का असर पर्यावरण पर देखने को मिल रहा है। शनिवार को सुबह के समय वातावरण में धूल का आवरण छाया रहा। अभी हल्की ठंड के साथ धुंध भी उतरने लगी है, इसके चलते प्रदूषण अधिक महसूस हो रहा है। हालांकि इस साल पराली जलाने पर प्रभावी रोक के चलते प्रदूषण पिछले सालों के स्तर पर नहीं पहुंचा है। पराली जलाने पर रोक के लिए सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। हर साल हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के अलावा हरियाणा व पंजाब में पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ता रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *