Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आपके घर के साथ सामान भी कवर करती है भारत गृह रक्षा पॉलिसी, भूकंप और बाढ़ से हुए नुकसान का भी मिलेगा पैसा

नई दिल्ली

बीमा नियामक इरडा ने भारत गृह रक्षा की शुरुआत की है। यह एक स्टैंडर्ड होम इंश्योरेंस पॉलिसी है, जो व्यापक कवरेज प्रदान करती है। भारत गृह रक्षा पॉलिसी घर के ढांचे के साथ-साथ घर के अंदर के सामानों को भी कवर करती है। घर के ढांचे में भवन के अलावा बरामदा, पार्किंग की जगह, पानी की टंकी, गैरेज, आउटहाउस, पर्मानेंट फिटिंग भी शामिल है।

घर के अंदर की सामान्य वस्तुएं अपने-आप घर के भवन की बीमा राशि के 20% तक कवर हो जाती हैं। इसकी अधिकतम सीमा 10 लाख रुपए तक होती है। उदाहरण के लिए, यदि आपके घर की इमारत का बीमा 40 लाख का किया है, तो आपकी घरेलू सामग्री 8 लाख रुपए की सीमा तक कवर की जाएगी। विवरण घोषित करके यह राशि बढ़ाने का विकल्प होता है। 1 करोड़ रुपए के बीमा का प्रीमियम 2,500-4,200 रुपए सालाना होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *