Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ कार्यकारिणी का विस्तार, विनोद गांधी संरक्षक मनोनीत

श्रीगंगानगर। सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी कल्याण संघ की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक कांतासिंह ने बताया कि दीपावली के मौके पर संघ द्वारा स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 100 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और अधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर विचार विमर्श कर सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद गांधी को संरक्षक और सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम शर्मा सेवानिवृत्त कर्मियों की संबंधी कार्रवाई का काफी ज्ञान रखते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारी इस संबंध में उनसे मिल सकते हैं। संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा से भी उनके सरकारी निवास पर मुलाकात कर दीपावली की शुभकामनाएं तथा बधाई दीं। पुलिस अधीक्षक को विश्वास दिलाया गया कि किसी भी जरूरत पड़ने पर संघ पुलिस विभाग का सहयोग करने को तत्पर रहेगा। संघ की ओर से सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं के बारे में पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *