नई दिल्ली
टी-20 वर्ल्डकप में भारतीय टीम अपना पांचवां मुकाबला आज नामीबिया के खिलाफ दुबई स्टेडियम में खेलेगी। इस मैच के साथ ही दोनों टीमों का सफर इस टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान को मिली हार के बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई हैं। इसके साथ ही भारत का इस साल खिताब जीतने का सपना भी चकनाचूर हो चुका है। हालांकि नामीबिया को हराकर विराट कोहली इस मेगा इवेंट से विदाई लेना चाहेंगे। वहीं गेरहार्ड इरासमस के नेतृत्व में नामीबिया भी जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट का अंत करना चाहेगी। सेमीफाइनल के जरिए से इस मैच की कोई अहमियत नहीं है। इन दोनों टीमों के जीत हार से टूर्नामेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।