Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मार्गों पर कई जगह उग आई झाड़ियां

संगरिया(सीमा सन्देश संवाददाता)। संगरिया – डबवाली इलाके में सड़कों पर वाहन चलाना खतरनाक है। वजह है सड़क के वर्म पेड़ों की टाहनियों से ढकी होना । सीमावर्ती गांव गांव सकताखेडा-लोहगढ़ रोड पर तो टहनियां सफेद पट्टी को लांघते हुए रोड़ पर आ गई हैं। कमोबश संगरिया से चौटाला होते हुये डबवाली रोड, सिरसा-संगरिया रोड के भी ऐसे ही हालात हैं। इस वजह से आये दिन हादसे हो रहे हैं। यह रोड़ लोक निर्माण विभाग के दायरे में आती हैं तो वहीं पेड़ों के अतिरिक्त हिस्से को काटने की जिम्मेवारी वन विभाग की है। दोनों विभागों की लापरवाही के कारण वाहन चालकों की जान पर खतरा बना रहता है। जबकि उक्त तीनों मुख्य सड़क है । 24 घंटे भारी वाहनों का आवागमन होता है। संगरिया से प्रतिदिन लोग आवागमन करते है। सीमावर्ती गांव लोहगढ़ के पूर्व सरपंच कीरत सिंह मान, भूपिंद्र सिंह, सतपाल सिंह, जगमीत सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रोड के दोनों ओर पांच-पांच फ ीट फच्ची जगह को वर्म कहते हैं। सकताखेडा-लोहगढ़ रोड़ पर वर्म तो नजर नहीं आती। हालात इतने बुरे हैं कि रोड़ के बीचों-बीच पेड़ों की टहनियां आई हुई हैं इससे हर रोज हादसे होते हैं। प्रशासनिक लापरवाही के कारण कई जाने जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। सिरसा-संगरिया रोड़ पर गांव जंडवाला बिश्नोइयां के समीप रोड़ झाड़ियों से ढकी हुई है। ग्रामीणो का कहना है कि कई बार लिखित में प्रशासन को अवगत करवाया परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि संगरिया से डबवाली मार्ग पर आधे घंटे का रास्ता खौफ में तय होता है। पिछले कुछ समय से यह सड़क हादसों वाली सड़क के रूप में पहचान बना चुकी है। राहगीरो का कहना है कि जल्द ही धुंध शुरु हो जाएगी। ऐसे में दृश्यता कम होगी। ऐसे में यहां बड़ी घटना होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *