Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कब बजेगी शहनाई ?:रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट दिसंबर नहीं, अब अप्रैल 2022 में ही करेंगे शादी

रणबीर कपूर और आलिया भट्‌ट की शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही है। कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों इस साल दिसंबर में शादी करेंगे। इसके बाद खबर आई कि दोनों 2021 में शादी नहीं करेंगे, बल्कि दोनों की शादी 2022 में ही होगी। अब सूत्रों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि रणबीर और आलिया अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे करने के बाद अगले साल अप्रैल 2022 में ही शादी के बंधन में बंधेंगे।

हाल ही में दिवाली के मौके पर आलिया और रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ मुंबई के काली पूजा पंडाल में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा कहा जा रहा है कि वर्क कमिटमेंट्स के कारण आलिया और रणबीर ने इस साल होने वाली अपनी शादी को उन्होंने अगले साल के लिए टाल दिया है। इस बीच ऐसी चर्चा है कि दिसंबर में विक्की कौशल और कटरीना कैफ शादी करने जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी तरफ से किसी तरह का कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *