Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ओला ई-स्कूटर ड्राइविंग टेस्ट:हाई जंप लगवाई और एक पहिए पर भी चलाया, स्कूटर से बाइक जैसे कई स्टंट किए

ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की आज से टेस्ट राइड शुरू हो चुकी है। यानी ग्राहक इस ई-स्कूटर को खरीदने से पहले राइड कर सकते हैं। अभी टेस्ट राइड की सुविधा दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरु में दी जाएगी। कंपनी ने ये ई-स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च किया था। इसे S1 और S1 प्रो के दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। हालांकि, टेस्ट ड्राइव से पहले कंपनी ने इसकी मजबूती और पावर को दिखाने के लिए इसके स्टंट का वीडियो शेयर किया है। ये स्टंट आमतौर पर किसी बाइक से किए जाते हैं।

ओला SEO भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया उसमें जिसमें कुछ स्टंट एक्सपर्ट्स ओला S1 के जरिए हाई जंप, व्हीली, डोनट जैसे स्टंट करते दिख रहे हैं। इन स्टंट के दौरान स्कूटर को हवा में जंप कराई गई। इस वीडियो से ओला स्कूटर की मजबूती और पावर का पता चल रहा है। यानी आप इस ई-स्कूटर को उबड़-खाबड़ सड़कों के साथ कहीं भी चला पाएंगे। यदि स्टंट के शौकीन है तो ये भी स्कूटर से पूरे कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *